April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

इंडिया गेट प्रतिकृति के सामने दी बैंड की आकर्षक प्रस्तुति, कमिश्नर कलेक्टर ने पहुँचकर की सराहना

इंदौर: इंदौर की सेवा सुरभि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष इंदौर के रीगल तिराहे पर इंडिया गेट की प्रतिकृति का निर्माण किया जाता है, यू तो यह प्रतिकृति 26 जनवरी और 15 अगस्त पर लगाई जाती है, लेकिन इस बार प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को देखते हुए इस प्रतिकृति का निर्माण पहले ही कर लिया गया था। आज इस इंडिया गेट की प्रतिकृति पर बोहरा समाज के युवक पहुंचे और आकर्षक बैंड की प्रस्तुति भी दी।

विशेष रूप से इंडिया गेट की प्रतिकृति पर हुई इस प्रस्तुति के अवसर पर हौसला अफजाई के लिए इंदौर के पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र और कलेक्टर इलैया राजा टी रीगल तिराहे पर पहुंचे। जहाँ उन्होंने बोहरा समाज के लोगों को सम्मानित किया। इस अवसर पर इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने कहा कि देश भावना से ओतप्रोत यह कार्यक्रम सेवा सुरभि द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है और यह काबिले तारीफ है, वही इंदौर कलेक्टर ने भी इस संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य को भी सराहा।

बोहरा समाज के द्वारा इंडिया गेट की प्रतिकृति के सामने बैंड से शानदार प्रस्तुति दी गई। जिसे सुनकर राहगीर भी अपनी जगह पर खड़े हो गए और मंत्रमुग्ध होकर बैंड की धुन को सुनने लगे। सभी लोगो ने बोहरा समाज के बैंड प्रस्तुति की जमकर सराहना की।

Share to...