November 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

नवग्रह मंदिर पर अलसुबह से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

खरगोन: मप्र के खरगोन जिला मुख्यालय पर स्थित प्राचीन नवग्रह मंदिर में आज सुबह से ही मकर संक्रांति के पर्व को लेकर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड पड़ा। मकर संक्रांति पर धार्मिक महत्व के चलते दिन भर मेले जैसा माहौल रहा। श्रद्धालुओ ने लंबी लंबी कतारो मे लग कर भगवान नवग्रह के दर्शन किये।।

खरगोन जिले में मकर संक्राति का पर्व दो दिन तक मनाया गया। 14 जनवरी को देर शाम मकर राशि में प्रवेश के बाद से श्रद्धालुओं की मंदिर में भीड लगी है। करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने आज दिन भर में दर्शन किये।

ऐसी धार्मिक मान्यता है की आज के दिन दर्शन करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। प्रदेश ही नही सीमावर्ती राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात सहित देश के कोने कोने से श्रद्धालु यहाॅ पहुंचते है। सूर्य देव की प्रतिमा पर सूर्य की पहली किरण पड़ने से धार्मिक आस्था जमकर रहती है। सूर्य की अगवानी का पर्व पर सूर्य प्रधान नवग्रह मंदिर में दर्शन मात्र से ही भगवान नवग्रह का विशेष आशीर्वाद भक्तो को मिलता है। गर्भ गृह में सूर्य की मूर्ति मंदिर में बीच में विराजित है।

मकर संक्राति के दिन आज प्राचीन नवग्रह मंदिर में सूर्योदय से पहले ही भक्तों की भीड़ जमा हो गई। श्रद्धालु दान भी कर रहे है। दान पुण्य का भी मकर संक्राति पर विशेष महत्व है।

संक्रांति पर प्राचीन नवग्रह मंदिर में सुबह 3 बजे से लोगों की भीड़ लग गई थी। नवग्रह की कृपा होती है। वर्षभर के लिए हमें ग्रहशांति का फल मिलता है। स्थानीय लोगो का कहना है की मकर संक्रांति के पर्व पर मंदिर में पूरे देश से श्रद्धालुओं का सैलाब उमडा है।

मकर संक्रांति पर नवग्रह मंदिर को लेकर एक माह का मेला भी लगता है। नवग्रह मंदिर के चलते ही प्रदेश ही नही देश में खरगोन की पहचान नवग्रह की नगरी के रूप में है।

Share to...