April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

लोन दिलाने के नाम निगमकर्मी ने की महिला से हजारो रुपये की धोखाधड़ी

  इंदौर: इन दिनों विभिन्न तरीकों से ठगी कर रुपए हड़पने के मामले लगातार सामने आते जा रहे हैं। ठग विभिन्न प्रकार से ठगी कर लोगों से रुपए ऐंठ लेते हैं। ऐसा ही एक मामला प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से सामने आया हैं। जहां लोन दिलाने के नाम पर महिला से हजारों रुपए हड़प लिए गए और लोन भी नहीं दिलवाया गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही हैं।

नगर निगम के एक कर्मचारी ने महिला को नगर निगम से लाखो रुपए का लोन दिलाने के नाम पर हजारो रूपए हड़प लिए। जब पीड़िता ने लोन नही होने पर अपना रुपया माँगा तो कर्मचारी महिला को झूठा झांसा देने लगा। जिसके बाद महिला ने पुलिस के पास पहुंचकर निगम कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

दरअसल इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला से नगर निगम के कर्मचारी माखन सिंह ने नगर निगम से 20 लाख रुपए का लोन दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपए की राशि ले ली थी। लेकिन निगम कर्मचारी महिला को झूठा दिलासा देता रहा और लोन मिलने का कहता रहा लेकिन पीड़िता को लोन नहीं मिला और लोन नही मिलने का लगा तो महिला ने एरोड्रम पुलिस को एक शिकायत आवेदन दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर नगर निगम के कर्मचारी माखन के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई हैं।

Share to...