April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अब शिवसेना ने इस पार्टी को दिया समर्थन

मुंबई। दिल्ली में उपराज्यपाल के दफ्तर में चल रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के धरने का समर्थन करने के एक बाद, शिवसेना ने केंद्र के नागरिकता विधेयक का विरोध कर रही असम गण परिषद के साथ मंगलवार को सहानुभूति जताई। शिवसेना ने 2014 में जबर्दस्त बहुमत के साथ भाजपा के सत्ता में आने को राजनीतिक दुर्घटना करार दिया और कहा है कि अगले आम चुनाव में ऐसा फिर नहीं होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जल्दी-जल्दी विदेश यात्राओं पर तंज कसते हुए पार्टी ने कहा कि भारत में आंधी आ रही है और प्रधानमंत्री अधिकतर देश से बाहर रहने की वजह से इससे प्रभावित नहीं होते हैं। महाराष्ट्र में भाजपा के साथ सत्ता में साझेदार शिवसेना ने कहा कि अगप के कुछ प्रतिनिधि कल पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री आए थे।
शिवसेना ने पार्टी मुखपत्र सामना में प्रकाशित एक संपादकीय में कहा कि इन लोगों ने यह विचार व्यक्त किया कि शिवसेना राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्रीय पार्टियों के गठबंधन की अगुवाई करे। शिवसेना ने कहा कि अगप असम में भाजपा की सहयोगी है और नागरिकता विधेयक का कड़ा विरोध कर रही है। शिवसेना ने कहा कि हर क्षेत्र के गर्व के अपने तत्व होते हैं। इसलिए भाषा आधारित राज्य गठन नीति को स्वीकार किया गया।

Share to...