April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

4 दिन में 120 करोड़, उम्मीद से उलट रेस-3 बना रही रिकॉर्ड

सलमान खान स्टारर फिल्म रेस-3 रिलीज के महज 4 दिनों के भीतर ही 120 करोड़ 71 लाख रुपये की कमाई कर चुकी है। फिल्म के आंकड़े अपने वैरिफाइड ट्विटर हैंडल से जारी किए हैं। फिल्म ने शुक्रवार को 29 करोड़ 17 लाख रुपये के बिजनेस के साथ खाता खोला था और शनिवार को इसने 38 करोड़ 14 लाख रुपये की कमाई की। रविवार को फिल्म ने अब तक का तगड़ा बिजनेस किया और 39 करोड़ 16 लाख रुपये कमाए।
सोमवार को फिल्म के बिजनेस में गिरावट दर्ज की गई और ओपनिंग डे की तुलना में फिल्म का बिजनेस 51.18 प्रतिशत कम रहा। सोमवार को 14 करोड़ 24 लाख रुपये के बिजनेस के साथ फिल्म का अब तक का कुल बिजनेस 120 करोड़ 71 लाख रुपये हो गया है।

Share to...