संस्कृति संचालनालय मप्र और शासकीय माधव संगीत महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में गुरूवार 21 जून को विश्व योग एवं संगीत दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। इन कार्यक्रमों में 21 जून को प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक योगाचार्य मुकेश मेहता द्वारा योग की प्रस्तुति और व्याख्यान दिया जाएगा। इसके पश्चात मुम्बई की कलाकार गौरी पठारे द्वारा शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति शाम 6 बजे कालिदास संस्कृत अकादमी के पं सूर्यनारायण व्यास सभागृह संकुल में दी जाएगी। तबले पर इनकी संगत इन्दौर के कलाकार हितेन्द्र दीक्षित और हारमोनियम पर संगत उज्जैन के कलाकार विजय गोथरवाल करेंगे।
शास्त्रीय गायन के पश्चात खरगोन के कलाकार शिवभाई गुप्ता एवं समूह द्वारा निमाड़ी गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद भोपाल की कलाकार आरोही मुंशी द्वारा भरत नाट्यम नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उज्जैन दक्षिण के विधायक डॉ मोहन यादव होंगे। बतौर विशिष्ट अतिथि उज्जैन की कवयित्री डॉ पुष्पा चौरसिया कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ संगीतज्ञ राजेन्द्र प्रसाद आर्य करेंगे।
विश्व योग और संगीत दिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

More Stories
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में ऊर्जा विभाग बना नबंर-1 : ऊर्जा मंत्री तोमर