इंदौर: नशे की लत में डूबा व्यक्ति हर गलत काम करने को भी राजी रहता हैं। नशे के लिए युवा हो या अधेड़ या फिर बुजुर्ग ही क्यों न हो नशे के लिए हर बुरा काम करने को तैयार रहता हैं। ऐसे ही नशे के लिए शहर में मोबाइल व अन्य लूटपाट करने वाले युवाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। इंदौर की विजयनगर पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से इन आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की हैं। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 7 लूट के मोबाइल जब्त हुए हैं।
नशे की लत को पूरा करने के लिए राह चलते लोगों से मोबाइल लूट की वारदात करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पिछले दिनों मोबाइल लूट की घटना विजयनगर थाना क्षेत्र में सामने आई थी। वही एक पर्स भी महिला से बदमाश ने लूटा था। ऐसी घटनाओं में जब पुलिस की टीमों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें आरोपियों की जानकारी पुलिस के हाथ लगी।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से इन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने 7 मोबाइल जप्त किये है साथ ही तीनो से अन्य घटनाओं के बारे में कड़ी पूछताछ की जा रही हैं।
पुलिस को आशंका है कि आरोपियों से कई अन्य लूट की घटनाओं में भी सफलता मिल सकती हैं।

More Stories
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन