April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

फर्जी तरीके से लोन दिलाने वाली गैंग गिरफ्तार, बैंकों को लगा चुके करोड़ो का चूना

इंदौर: इंदौर की एरोड्रम थाना पुलिस ने फर्जी तरीके से लोन दिलाने वाली गैंग को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़ी गई गैंग में दो महिलाएं भी शामिल हैं। गैंग द्वारा शासकीय और प्राइवेट बैंकों से शासकीय कर्मचारी बता कर 3 करोड़ के फर्जी लोन दिलवाकर बैंकों को चुना लगा चुकी है।

दरसअल इंदौर की एरोड्रम पुलिस को एसबीआई बैंक द्वारा एक शिकायत की गई थी कि पिछले दिनों बैंक से महिलाओं के नाम से दो 15 -15 लाख रुपये के लोन सेंशन कराए गए थे। जहाँ महिलाओं द्वारा गवर्मेंट सर्वेंट बताकर लोन लिया गया था। जिसमे एक महिला द्वारा सीएमएचओ कार्यालय में कार्यरत बताया और दूसरी महिला ने शासकीय टीचर बता कर 15 – 15 लाख रुपये के लोन लिए थे। वही जब पुलिस ने जब लोन के दस्तावेज की जांच की तो पता चला इस नाम की कोई भी महिला इस डिपार्टमेंट में नौकरी में नही करती हैं। महिला द्वारा महीने की हर 1 तारीख बाय सेलरी एंड ट्रेजिडी के नाम से क्रेडिट हो रहा था। इन खातों के बारे में जब पुलिस ने पता किया तो यह खाते होशंगाबाद और रायसेन से आपरेट होना पाया गया। वही पकड़े गए गिरोह के 7 सदस्य शासकीय कर्मचारी बता कर फर्जी तरीके से करोड़ो के लोन दिलवा दिया करते थे।

पकड़े गए आरोपी द्वारा शासकीय और प्राइवेट बैंकों से करोड़ो के लोन दिलवा चुके है।

वही डीसीपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि आरोपी द्वारा फर्जी लोन लेने के लिए आधार कार्ड की फ्रंट की कॉपी किसी और कि और बेक साइड की कॉपी रिटायर्ड टी आई और वर्तमान की टीआई की लगा देते थे जिससे आसानी से लोन सेंशन हो जाता था। वही पुलिस द्वारा आने वाले दिनों में बैंक अधिकारियों के साथ और भी कई लोगो को आरोपी बनाया जा सकता है। बहरहाल सभी आरोपीयो से पुलिस द्वारा पूछताछ जारी हैं।

Share to...