इंदौर: मध्यप्रदेश में एक अप्रैल से शराब दुकानों के अहाते बंद होने के बाद लगातार शराब का सेवन करने वाले लोगों ने रहवासी, सार्वजनिक, सुनसान एवं खुले स्थानों को शराब पीने का अड्डा बना लिया है। जिसकी शिकायतें रहवासियों के द्वारा पुलिस विभाग को लगातार की जा रही है। वहीं पुलिस के द्वारा इन शराबियों पर किसी तरह की कोई कार्यवाही ना होने के बाद महिलाओं ने ही इन शराबियों को सबक सिखाना शुरू कर दिया है।
दरअसल इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के कुशवाह नगर में कुछ शराबियों के द्वारा रहवासी क्षेत्र में खुले में बैठकर शराब का सेवन करने पर क्षेत्र की महिलाओं ने नशेड़ियों की जमकर पिटाई कर दी। नशेड़ीयो की महिलाओं के द्वारा की गई पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस वीडियो की जांच कर रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो कुशवाहा नगर का है। जहां रविवार रात को एक ऑटो चालक के द्वारा खुले में शराब का सेवन किया जा रहा था,जिसे स्थानीय महिलाओं ने वहां शराब पीने से मना किया। उसके बावजूद जब वह ऑटो चालक नहीं माना तो स्थानीय रहवासी महिलाओं ने ऑटो चालक की पिटाई की थी। दरअसल इसकी एक वजह यह भी है कि वहीं पर एक शराब की दुकान मौजूद है, जिस वजह से लोग आसपास खुला स्थान देखकर वहीं पर शराब का सेवन करने लगते हैं। जिसकी शिकायतें भी पुलिस को मिलती है और पुलिस ने समय-समय पर ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया हैं।
फिलहाल यह पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वाइरल हो रहा हैं।

More Stories
इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल