April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सात्विक-चिराग की जोड़ी ने जीता कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन खिताब, देश मे खुशी का माहौल

बैडमिंटन में भारत के सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का शानदार प्रदर्शन जारी है। वर्ल्ड नंबर-3 सात्विक और चिराग ने कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष डबल्स का खिताब जीत लिया। शनिवार को कोरिया के येओसु में खेले गए फाइनल मुकाबले में सात्विक-चिराग ने इंडोनेशिया के फजर अल्फियान और मोहम्मद रियान आर्दियांतो की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी को 17-21, 21-13, 21-14 से हरा दिया। इंडोनेशियाई जोड़ी के खिलाफ सात्विक-चिराग की पांच मैचों में यह तीसरी जीत रही।

फाइनल मुकाबले के शुरुआती गेम में भारतीय जोड़ी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी करते हुए दूसरे गेम में दबदबा बनाया और तीसरे गेम को जीतकर खिताब अपनी झोली में डाला और खिताब पर कब्जा कर लिया। साल 2023 में सात्विक-चिराग का ये चौथा खिताब रहा। भारतीय जोड़ी ने इस साल स्विस ओपन, एशियाई चैम्पियनशिप और इंडोनेशिया ओपन जीता था। यही नहीं सात्विक और चिराग की यह लगातार दसवीं जीत रही।

भारतीय जोड़ी ने चीन के लियांग वेई केंग और वांग चांग की दुनिया की दूसरे नंबर की जोड़ी पर सीधे गेम में रोमांचक जीत से फाइनल में प्रवेश किया था।

सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी के खिताब जितने पर खेलप्रेमियों में हर्ष हैं। खिताब जीतने पर दोनो खिलाड़ियों को साथी खिलाड़ियों सहित सभी ने बधाई दी है।

देश के गृह मंत्री अमित शाह,मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित कई जनप्रतिनिधियों ने बधाई प्रेषित की है।

Share to...