इंदौर: क्या कभी सुना है कि आम खाने से किसी की मौत हो जाये। नही न हम आपको बता रहे है एक ऐसा अनोखा मामला जो प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से सामने आया है। जहां आम खाने से महिला की मौत होना बताया जा रहा है हालांकि मामला संदिग्ध है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के असल कारणों का पता चल सकेगा।
दरअसल राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के बिजलपुर में रहने वाली अर्चना नामक महिला की अचानक देर शाम तबीयत खराब होने के बाद महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि महिला ने देर शाम खाना खाने के बाद आम खाए थे। जिसके बाद अचानक उसकी तबियत बिगड़ने लगी और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि कुछ और भी लोग थे जिन्होंने आम खाने के बाद में उनका स्वास्थ्य खराब हुआ था।
फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की बात कर रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

More Stories
IoT Security Warning: बच्चों के AI खिलौनों से लेकर रोबोट वैक्यूम तक, हर तरफ मंडरा रहा है डेटा लीक का बड़ा खतरा
Rajat Patidar Fan Meet News: क्रिकेटर रजत पाटीदार से मिलने पहुंचा ओडिशा का यह खास फैन, आरसीबी की जर्सी पाकर हुआ गदगद
Anant Seva Nyas Indore News: मालवा के होल्कर राजघराने के समाधि स्थल पर दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए हर साल होता है सामूहिक श्राद्ध कर्म