खरगोन: मप्र के खरगोन जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के महाराष्ट्र की सीमा से लगे तीन गांवो लींमडिया,गाड़ग्याम और खड़किया नंदी गांव में पागल जंगली भेड़िए ने बीती रात कई लोगो को काटकर घायल कर दिया। इस दौरान भेडिये ने जमकर आंतक मचाया।
भेड़िए के हमले से 9 घायल ग्रामीणों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। इनमें आदिवासी बच्चे सहित महिलाएं और पुरुष शामिल है। बताया जा रहा है की करीब एक दर्जन घायलों को महाराष्ट्र के जलगांव में उपचार के लिए ग्रामीण लेकर गये है।
यह सभी ग्रामीण अलग अलग गांवो में घर के बाहर सो रहे थे। तभी एक पागल भेडिये ने आतंक मचाते हुए अचानक हमला कर दिया। हालांकि जिला अस्पताल खरगोन में भर्ती सभी 9 लोगो को खतरे से बाहर बताया जा रहा है। मौके पर वन विभाग की टीम भी पागल भेड़िए की सर्चिंग में जुट गई है। लींमडिया, गाड़ग्याम और खड़किया नंदी गांव की घटना है। यह सभी ग्राम खरगोन जिले की महाराष्ट्र के सीमावर्ती गांव से लगे हुए है। मौके पर चैनपुर थाना क्षेत्र पुलिस भी पहुंच गई।
जिला अस्पताल के सर्जन डाॅ विनय वास्कले ने बताया की 9 घायलो को जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है। सभी का प्राथमिक उपचार किया गया है। सभी की हालत खतरे से बहार है। भेडिये ने ग्रामीणों को काटा है।
इधर घायल वांगरिया डोंगरसिंह निवासी गाड़ग्याम ने बताया की हम परिवार के साथ घर के बाहर सो रहे थे। इस दौरान भेडिये ने हमला कर दिया। वही एक अन्य बुजुर्ग ग्रामीण जोगड़िया का कहना है कि हमारे गांव में चार पांच लोगो को भेड़िए ने काट लिया था। दूसरे गांव के लोगो को भी काट लिया था। जिन्हे महाराष्ट्र के जलगांव के अस्पताल में ले जाया गया है।
फिलहाल वन विभाग की टीम भेड़िये की तलाश में जुटी हुई हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित