April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

राइस मिल की तीन मंजिला बिल्डिंग का एक हिस्सा गिरा, लेबर क्वार्टर में सो रहे करीब 150 मजदूर दबे, 4 लोगो की मौत 20 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

करनाल: हरियाणा के करनाल में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। करनाल में राइस मिल की तीन मंजिला बिल्डिंग का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। बिल्डिंग गिरने से राइस मिल के लेबर क्वार्टर में सो रहे करीब 150 मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हुए हैं। वही 100 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। कई और लोगों के और मलबे में दबे होने की आशंका है। फिलयल रेस्क्यू अभियान जारी हैं।

हादसा करनाल के तरावड़ी में आज मंगलवार सुबह तीन बजे हुआ। यहां स्थित शिव शक्ति राइज मिल की तीन मंजिला बिल्डिंग गिर गई। इस हादसे में 157 मजदूर मलबे में दब गए। हालांकि, 100 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया हैं। अब तक 4 लोगों की मौत हुई है। जबकि 20 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सभी घायलों का अस्पताल में ईलाज जारी हैं वही रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं। जेसीबी व अन्य साधनों से बिल्डिंग की दीवार को हटाया जा रहा हैं। निगम के साथ ही दमकलकर्मी,एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व स्थानीय लोग रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हैं।

घटना की जानकारी लगते ही मोके पर लोगो की भारी भीड़ लग गई और अफरातफरी का माहौल मच गया।

बताया जा रहा है कि मिल की इमारत में बने लेबर क्वार्टर का एक हिस्सा गिर गया। मिल में ही मजदूर ठहरते हैं। हादसा मंगलवार तड़के हुआ, ऐसे में राइस मिल में सो रहे मजदूर दब गए। मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी हैम मलबा हटाया जा रहा है। पुलिस औऱ प्रशासन के तमाम बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। प्रशासन ने हादसे की जांच के लिए 2 टीमें बनाई हैं।

Share to...