April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

टीवी सीरियल अनुपमा की कलाकार निधि शाह भस्मारती में हुई शामिल, परिवार साथ किया बाबा महाकाल का अभिषेक पूजन

हीना तिवारी,उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाने राजनेताओं के साथ ही फ़िल्म कलाकार,टीवी कलाकार,क्रिकेट खिलाड़ी सहित बिजनसमैन और अन्य दर्शन करने उज्जैन आ रहे हैं और बाबा के दर्शन लाभ ले रहे है।

इसी कड़ी में आज मंगलवार सुबह होने वाली भस्मारती में टीवी धारावाहिक अनुपमा में किंजल की भूमिका निभाने वाली निधि शाह ने अपने परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान वह अपने साथ भगवान विष्णु को भगवान महाकाल से मिलवाने के लिए लाईं।

टीवी सीरियल कलाकर निधि शाह ने परिवार के साथ नंदी हाल में बैठकर भस्मआरती के दर्शन किए। आरती के बाद महाकाल का पूरे परिवार ने जलाभिषेक किया।

इन दिनों टीवी पर प्रसिद्ध अनुपमा धारावाहिक में किंजल का किरदार निभाने वाली निधि शाह ने मीडिया से चर्चा में बताया कि बाबा महाकाल की भस्म आरती कर के बहुत अच्छे दर्शन हुए हैं। मुझे विश्वास ही नही हो रहा कि इतने अच्छे दर्शन हुए। बाबा के दर्शन कर के धन्य हो गई हूं।भस्मारती, पंचामृत अभिषेक देख रोम रोम भक्ति मय हो गया। आरती में शामिल होकर बहुत खुश हुं। में भगवान महाकाल के दर्शन करवाने के लिए विष्णु को साथ लेकर आई थी सभी भगवान के साथ दर्शन किया हैं और बहुत अच्छा लग रहा हैं।

उन्होंने बताया कि अनुपमा में अच्छा काम कर रही हुं। इस वक्त अनुपमा सीरियल बहुत फेमस हैं और सबसे ज्यादा देखा जा रहा हैं इसी में काम करती रहूंगी साथ ही आने वाले दिनों में वेब सीरीज और अन्य धारावाहिको में काम करूंगी। फिल्मों में भी काम करूंगी।

Share to...