April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

क्या कहती हैं आपकी राशि… कैसा रहेगा आपका 2026, इन उपायों से मिलेगी सफलता…

पवन पाठक,

वर्ष 2025 का आज अंतिम दिन हैं। कल यानी गुरुवार से वर्ष 2026 की शुरुआत हो जाएगी। वर्ष 2026 कैसा रहेगा आपका वर्ष, क्या कहते हैं आपके ग्रह, नक्षत्र और सितारे। यही लेकर आया है आपका न्यूज़ प्रवाह। जानें कैसे रहेगा आपका वार्षिक राशिफल न्यूज़ प्रवाह के साथ।

जाने अपनी राशि अनुसार आने वाला वर्ष कैसा रहेगा।

मेष राशि – मेष राशि वालों के लिए यह वर्ष स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नहीं रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, किंतु यदि मेहनत करते है तो करियर के लिए उत्तम होगा। वैवाहिक जीवन के लिए समय अनुकूल है।
उपाय – माता तुल्य स्त्री को दूध और शक्कर का दान करें, शनिदेव की आराधना करें।

वृषभ राशि– वृषभ राशि वालों के लिए यह वर्ष उत्तम होगा। कार्यक्षेत्र के माहौल को समझते हुए काम करना सकारात्मकता दिखाता है। पढ़ाई करने वाले छात्रो के लिए वर्ष अनुकूल रहेगा। प्रेम और विवाह के लिए यह वर्ष उत्तम फल लेकर आ रहा है, वाहन के सुख बनेंगे।
उपाय – गले में चाँदी की चैन धारण करें, बृहस्पति मंत्र का नियमित जाप करें।

मिथुन राशि– यह वर्ष उतार चढ़ाव से भरा हुआ रहेगा, पेट से जुड़ी समस्याओं का विशेष ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
उपाय- बृहस्पति मंत्र का जाप एवं दान करना शुभ होगा, यथा संभव नेत्रहीन लोगों को भोजन करवाये।

कर्क राशि– इस वर्ष कार्य करने से पहले शांत मन से सोच ले तभी निर्णय ले। विद्यार्थी तनाव मुक्त रहकर पढ़ाई करे तो सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में रिश्ते को सम्भालने का प्रयास करें, गलतफ़हमी होने पर अपने पार्टनर से बात करें।
उपाय- शनिवार को दान व हनुमान जी की सेवा करें।

सिंह राशि– धन संपति आर्थिक मामलो में लाभ मिलने के योग है। करियर में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। चोट व दुर्घटना से सावधान रहें। प्रेम प्रसंग में वर्ष का प्रथम हिस्सा अनुकूल व दूसरा हिस्सा औसत रहेगा।
उपाय – शनि देव की आराधना करें शनिवार का दान लाभ देगा।

कन्या राशि – कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह वर्ष मिला जुला रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में सोच समझकर निर्णय लेने पर सफलता मिलेगी। शिक्षा क्षेत्र में वर्ष अनुकूल रहेगा। दिसंबर माह मन को शांत रखें। स्वास्थ का विशेष ध्यान रखें।
उपाय – काली गाय की सेवा करें।

तुला राशि– तुला राशि वाले जातकों के लिए वर्ष अनुकूल रहने वाला है। स्वास्थ में सुधार देखने को मिलेगा। कार्यों में लाभ देखने को मिलेगा। प्रेम जीवन में साथी के साथ रिश्ते में कुछ गलतफहमियां पैदा होने के कारण कुछ समस्याएं हो सकती है। चर्चा के माध्यम से आप उन्हें समाप्त कर सकते हैं ।
उपाय- गुरुवार को केले का दान करें ।

वृश्चिक राशि– यह वर्ष मिला जुला रहेगा, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। करियर में उतार चढ़ाव आप देख सकते हैं। अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन लेकर कार्य करें। प्रेम जीवन में आपको रिश्तों में संतुलन बनाकर चलना होगा। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा क्योंकि आपकी सेहत नाज़ुक रह सकती है।

उपाय – सूर्य देव को जल अर्पित करे।

धनु राशि– धनु राशि वालों के लिए यह वर्ष मिश्रित परिणाम देगा। इस वर्ष आपको सावधानी पूर्वक आगे बढ़ना चाहिए। करियर के क्षेत्र में आप लोगों के लिए मन लगाकर और समर्पित होकर काम करना जरूरी होगा। साथ ही, आपको आलस और लापरवाही से बचना होगा। तभी आप अपने लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे। साल का पहला हिस्सा ज्यादातर विद्यार्थियों के लिए अनुकूल रहेगा, जबकि दूसरा हिस्सा शोध के विद्यार्थियों के लिए बेहतर साबित होगा। प्रेम जीवन भी मधुरता से पूर्ण बना रहेगा
उपाय – शनिवार को दान करना लाभ देगा।

मकर राशि– मकर राशि वालों के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यापार को लेकर की गई भागदौड़ आपको सकारात्मक परिणाम देने का काम करेगी। विद्यार्थियों को भी उनकी मेहनत के अनुरूप उपलब्धियां मिल सकेंगी। प्रेम जीवन में जीवनसाथी के साथ रिश्ते में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। खानपान संतुलित रखने पर आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।
उपाय- गुरुवार को पीली वस्तुओं का दान करे।

कुंभ राशि– कुंभ राशि वालों के लिए यह वर्ष संतुलित रहेगा। अगर आप जीवन में सावधानी पूर्वक आगे बढ़ेंगे, तो कार्यों में अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्षेत्र में समर्पण के साथ काम करें, लेकिन अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की सलाह आपको दी जाती है। प्रेम जीवन के लिए साल का पहला हिस्सा अच्छा रहने की संभावना है, जबकि दूसरा हिस्सा थोड़ा कमज़ोर रह सकता है।
उपाय – भगवान शिव की उपासना करें, गले में चाँदी धारण करे।

मीन राशि– मीन राशि वाले जातकों के लिए यह वर्ष मिश्रित परिणाम वाला होगा, कार्यों को अपने स्वास्थ्य के अनुसार ही करें और खुद पर ज्यादा बोझ न डालें। ऐसे में, आपका करियर और स्वास्थ्य दोनों संतुलित बना रहेगा। प्रेम और विवाह से जुड़े मामलों की, तो साल का दूसरा भाग का समय बेहद शुभ रहने की संभावना है।
उपाय- भगवान शिव की पूजा करें।

Share to...