April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

राजस्थान के टोंक में 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट ले जाते 2 गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद

राजस्थान: राजस्थान के टोंक में पुलिस की DST टीम ने नव ब्रश 2026 के पहले एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट को कार सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। मारुति सियाज कार में भरकर दो युवक बूंदी जिले के करवर से टोंक लाये थे। DST टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कार को जब्त किया गया है।

DST टीम को पुख्ता मुखबिर सूचना मिली थी कि बूंदी से टोंक की ओर विस्फोटक सामग्री की सप्लाई की जा रही है। सूचना के आधार पर बरौनी थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। इसी दौरान संदिग्ध मारुति सियाज कार को रोका गया और तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कार में यूरिया खाद के कट्टों में छुपाकर रखा गया करीब 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुआ। इसके अलावा 200 डेंजर एक्सप्लोसिव कार्टेज और सेफ्टी फ्यूज वायर के 6 बंडल, कुल लगभग 1100 मीटर वायर भी जब्त किए गए।

पुलिस के अनुसार अमोनियम नाइट्रेट का उपयोग हाल ही में हुए दिल्ली बम धमाके में भी किया गया था। इसी एंगल से यह जांच की जा रही है कि बरामद विस्फोटक सामग्री का कहीं उसी नेटवर्क से तो कोई संबंध नहीं है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र पुत्र भंवरलाल (48), जाति पटवा, निवासी करवर थाना करवर जिला बूंदी और सुरेंद्र मोची पुत्र दुलीलाल (33), जाति मोची, निवासी करवर थाना करवर जिला बूंदी के रूप में हुई है।

मामले को लेकर पुलिस उप अधीक्षक मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि आरोपियों से विस्फोटक सामग्री की सप्लाई, इसके स्रोत और संभावित उपयोग को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। पूरे नेटवर्क की जांच के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।

Share to...