April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

WCL 2025 Champions: डिविलियर्स की तूफानी पारी से पाकिस्तान को हराकर WCL 2025 की चैंपियन बनी साउथ अफ्रीका

नईदिल्ली: WCL 2025 के फाइनल मैच में एबी डिविलियर्स के तूफानी शतकीय पारी के दम पर साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को हराकर WCL की ट्रॉफी जीत ली। साउथ अफ्रीका चैंपियंस के सामने जीत के लिए 196 रन का लक्ष्य था जिसे उसने 1 विकेट खोकर 19 गेंद शेष रहते आसानी से हासिल कर लिया।

जीत के हीरो रहे एबी डिविलियर्स जिन्होंने 60 गेंद में 12 चौके और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 120 रन की पारी खेली। उनका साथ दिया जेफी ड्यूमिनी ने जो 28 गेंद में 50 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी की। पाकिस्तान की ओर से एकमात्र विकेट सईद अजमल के नाम रहा।

इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद हाफिज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से सर्वाधिक 76 रन की पारी शरजील खान ने खेली। शरजील खान के अलावा उमर अमीन ने 36 और आसिफ अली ने 28 रन की पारी खेली।

साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी जबकि भारत और पाकिस्तान के बीच पहला सेमीफाइनल रद्द हो गया था। भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था और पाकिस्तान टीम फाइनल में पहुंच गई थी। WCL का यह दूसरा सीजन था। पहला एडिशन भारत के नाम रहा था।

फाइनल मैच में लक्ष्य का पीछा करने साउथ अफ्रीका की तरफ से एबी डिविलियर्स और हाशिम अमला की ओपनिंग जोड़ी मैदान पर उतरी। दोनों के बीच 5.2 ओवर में पहले विकेट के लिए 72 रनों की तेज साझेदारी देखने को मिली। हाशिम अमला इस मैच में 14 गेंद में 18 रन की पारी खेलने के बाद सईद अजमल का शिकार बने। अमला के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे जेपी डुमिनी ने एबी डिविलियर्स के साथ मिलकर पाकिस्तानी चैंपियंस टीम को कोई और विकेट हासिल करने का मौका नहीं दिया। डिविलियर्स जहां एक छोर से लगातार तेजी के साथ रन बना रहे थे तो वहीं, दूसरी तरफ डुमिनी भी खराब गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाते।
दोनों ने मिलकर साउथ अफ्रीका चैंपियंस को 16.5 ओवर में जीत दिला दी। कप्तान डिविलियर्स ने 47 गेंद पर अपना शतक पूरा किया और 60 गेंद का सामना करते हुए नाबाद 120 रनों की पारी खेली। इसमें 12 चौके और 7 छक्के शामिल थे। जेपी डुमिनी ने 28 गेंद में नाबाद 50 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

Share to...