April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अग्नि सुरक्षा संबंधी अनियमितताओं के चलते विशाल मेगा माट किया गया सील

उज्जैन: उज्जैन शहर में आग से संबंधित दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करने के लिए, आग लगने की स्थिति में व्यक्तियों और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन एवम् पुलिस प्रशासन द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। जिसमें निर्मित संचालित शासकीय, गैर शासकीय सभी भवनों में अग्नि सुरक्षा संसाधनों के संधारणो की जाँच करने हेतु निर्देशित किया गया ।

इसी क्रम में आज शुक्रवार को जिला प्रशासन एवम् पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना माधवनगर क्षेत्र में स्थित बहुमंज़िला इमारत विशालमेगा माट पर जाकर अग्नि सुरक्षा के साधनों के संधारणो की जाँच की गईं। जिसमें विशाल मेगा माट पर अग्नि सुरक्षा की अनियमतता पायी जाने से आगामी दिनों तक के लिए शील किया गया।

वही पुलिस व प्रशासन द्वारा बताया गया है कि शहर के अन्य प्रतिष्ठानों, शासकीय, अशासकीय भवनों मॉल आदि बहुमंजिला ईमारतों में अग्नि सुरक्षा साधनों की जांच की जाती रहेगी और अनियमितता या कमी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएंगी।

Share to...