लोकसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। कल 1 जून को सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग होनी है। इस बीच मिर्जापुर में भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते चुनावी ड्यूटी में लगे 5 होमगार्ड की मौत हो गई। वहीं 16 होमगार्ड्स की तबियत बिगड़ने पर उन्हें ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। ये सभी होमगार्ड सातवें चरण के मतदान के लिए ड्यूटी पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि मृतक पोलिंग पार्टी रवाना होने की जगह पालटेक्निक मैदान में पहुचे थे। उनके बीमार होने के बाद ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया था, जहां पांच होमगार्ड की मौत हो गई।
दरअसल, उत्तर भारत में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कई जगह तापमान 51 डिग्री से ऊपर जा चुका है। इसके चलते अब तक कई दर्जन लोग जान गवां चुके हैं। मिर्जापुर के तापमान की बात करें तो शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को तापमान और भी बढ़ने का अनुमान है। शनिवार को जिले का तापमान 49 डिग्री को पार कर सकता है। इस बीच शुक्रवार को चिलचिलाती धूप में ड्यूटी में लगे होमगार्ड्स की तबियत बिगड़ने से मौत हो गई।
बता दें कि इससे पहले भी देशभर में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के बीच कई दर्जन लोगों की मौत हो गई। मिर्जापुर से पहले तक भीषण गर्मी के कारण 43 लोगों की मौत हो गई। बिहार में 32 लोग गर्मी के कारण अपनी जान
गंवा चुके हैं। वहीं, ओडिशा में भी 10 लोगों की जान गर्मी के कारण चली गई है। बिहार में लू से 32 लोगों की मौत हो गयी, जिनमें से 17 औरंगाबाद में छह आरा में तीन-तीन गया और रोहतास में, दो बक्सर में और एक पटना में हुई। ओडिशा के राउरकेला में 10 लोगों की मौत हो गई।
इसके अलावा, झारखंड के पलामू जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं ओडिशा में भी 10 लोगों ने जान गवां दी और राजस्थान में 5 व उत्तर प्रदेश में भी 1 शख्स की मौत हुई है। इससे पहले बिहार के दरभंगा के रहने वाले 40 साल के एक शख्स की दिल्ली में लू लगने से मौत हो गई थी। उनके शरीर का तापमान सामान्य से लगभग
10 डिग्री अधिक 108 डिग्री फारेनहाइट तक बढ़ने के बाद कई अंगों की विफलता के कारण
उनकी मृत्यु हो गई।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट