मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आज वर्ल्डकप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में इतिहास रच दिया। विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में शतकों का अर्धशतक लगा दिया है। वो वनडे क्रिकेट फॉर्मेट में 50 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली ने 117 रनों की विराट पारी खेली ओर 50वां शतक लगा दिया।
कोहली ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। सचिन के नाम वनडे क्रिकेट में 49 शतक दर्ज थे। अब विराट कोहली ने अपने नाम 50 शतक कर लिए हैं।
विराट ने आईसीसी विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मैच ये मुकाम हासिल किया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ये मैच खेला जा रहा है। इस मैच में रोहित शर्मा के 47 रनों के निजी स्कोर पर आउट होने के बाद विराट नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए आए। उन्होंने पहले शुभमन गिल और फिर श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर अपने पारी को आगे बढ़ाया।
विराट ने 56 गेंदों में 4 चौकों की मदद से पहले अपने 50 रन पूरे किए। इसके बाद कोहली ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 105 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से अपना 50वां शतक पूरा कर लिया। इसके साथ ही विराट दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 50 शतक लगाए हैं।
इसके साथ ही विराट कोहली ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वो विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने गए हैं। विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के 673 रनों के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है वो विराट ने 674 रन बनाते ही वनडे विश्व कप इतिहास सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अब तक 692 रन बना लिए हैं।
इस धमाकेदार पारी के साथ ही विराट कोहली ने वनडे फॉर्मेट में एक और रिकॉर्ड अफने नाम कर लिया है। वो वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में नंबर 3 पर आ गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है। विराट कोहली के वनडे क्रिकेट में 13750 रन हो गए हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त