जम्मू कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आज एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई है। घटना डोडा जिले के अस्सर क्षेत्र की बताई जा रही है। यहां एक यात्री बस खाई में जा गिरी। इस हादसे में मरने वालों का शुरुआती आंकड़ा 15 बताया जा रहा है, लेकिन हादसे की भयावहता को देखते हुए आंकड़ा और बढ़ भी सकता है।
खाई से नीचे गिरी बस नजर आ रही है। काफी ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण बस के परखच्चे उड़ गए हैं। स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर लोग रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं।
अनुमान लगाया जा रहा है की मोड़ते वक्त बस अनियंत्रित हो गई होगी, ओर बस खाई में गिर गई। जिसके बाद यह भीषण हादसा हो गया।
फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं और लोगो को खाई से बाहर निकालने का कार्य जारी हैं। हादसे में मृतकों की संख्या का बढ़ने का आशंका व्यक्त की जा रही हैं।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट