April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मणिपुर के जिरीबाम जिले में फिर भड़की हिंसा, 5 लोगों की हुई मौत, इलाके में तनाव

मणिपुर: मणिपुर के जिरीबाम जिले में आज शनिवार सुबह फिर हिंसा भड़क गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहले एक व्यक्ति की हत्या की गई जब वह सो रहा था। उग्रवादियों ने उस व्यक्ति के घर में घुसकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

इसके बाद जिले के मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर पहाड़ियों में विभिन्न समुदायों के हथियारबंद लोगों के बीच भारी गोलीबारी शुरू हो गई। इस गोलीबारी में चार हथियारबंद लोग मारे गए, जिनमें तीन पहाड़ी उग्रवादी शामिल थे।

अधिकारी के अनुसार, गोलीबारी और हिंसा की इस घटना ने पूरे इलाके में तनाव बढ़ा दिया है।

इससे पहले शुक्रवार रात को संदिग्ध उग्रवादियों ने पूर्व मुख्यमंत्री मैरेम्बम कोइरेंग के घर पर रॉकेट से हमला किया है.रॉकेट पूर्व सीएम के घर के परिसर में गिरा। इस घटना में एक बुजुर्ग की मौत की खबर है जबकि इस घटना में छह लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

कुछ दिन पहले मणिपुर के सेनजम चिरांग में एक और ड्रोन बम हमले में तीन लोग घायल हो गएम मणिपुर पुलिस ने एक्स पर एक बयान में यह जानकारी दी थी साथ ही कहा था कि सुरक्षा बल इलाके में हैं। यह ताजा हमला “संदिग्ध कुकी विद्रोहियों” द्वारा लॉन्च कई ड्रोनों द्वारा इंफाल पश्चिम जिले के कौट्रुक गांव में बम गिराए जाने के एक दिन बाद हुआ है।

फिलहाल सुरक्षाबल तैनात है और हमला करने वालो की तलाश की जा रही है।

Share to...