जबलपुर: जबलपुर की ओमती थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने 3 शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 लाख रुपये के 12 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
ओमती नगर सीएसपी पंकज मिश्रा ने बताया की ओमती थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी किया था। जिसके बाद उसने थाने में पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की थी। जहां शिकायत के बाद घटना क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जहां सीसीटीवी फुटेज में मोबाइल चुराते हुए चोर कैद हुए थे। जहां आरोपियों की पतासजी के लिए क्राइम ब्रांच और ओमती थाना पुलिस की टीम लगी हुई थी। जहां तीन युवकों को पुलिस ने मोबाइल चोरी के संबंध में गिरफ्तार किया गया हैं। आरोपियों से 12 मोबाइल फोन 3 लाख रुपये कीमत के बरामद किए गए हैं।
पकड़ाए गए तीनो ही आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों से और भी अन्य चोरियों के बारे में पूछताछ की जा रही हैं।

More Stories
BSNL Tower 4G Internet Launch News 2026: कैसे निजी कंपनियों के न सुनने पर केंद्र सरकार के पोर्टल और मंत्रियों से लगाई गुहार? जानिए पूरी कहानी
Jiwaji University Convocation Speech Updates: डिग्री पाकर खिले छात्रों के चेहरे, मुरैना की सानू जाटव को मिला गोल्ड मेडल
Burhanpur Winter Traditions Updates: मौसम के अनुसार बदलता है भगवान का पहनावा, गर्मी में एसी-कूलर तो ठंड में गर्म कपड़ों का प्रबंध