आगर मालवा: रिश्वत लेते सरपंच को लोकायुक्त पुलिस उज्जैन ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं। रिश्वतखोर सरपंच ने प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास स्वीकृत कराने को लेकर 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। आज 20 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों लोकायुक्त पुलिस उज्जैन ने गिरफ्तार किया हैं।
लोकायुक्त निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी अमरसिंह ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन से कल शिकायत की थी कि ग्राम पंचायत अहिरबर्डिया के सरपंच बालू सिंह मालवीय द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास स्वीकृत कराने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की थी। कुछ रुपये दे भी दिए है और रुपये की मांग की जा रही हैं। सरपंच स 30 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। फरियादी द्वारा मिली शिकायत का सत्यापन कराया गया। जिसमें शिकायत सत्य पाई गई और लोकायुक्त पुलिस द्वारा एक ट्रेप दल का गठन किया गया।
ट्रेप दल द्वारा योजना अनुसार आज रिश्वत की राशि लेकर फरियादी को भेजा गया। आरोपी सरपंच मालवीय को लोकायुक्त द्वारा छावनी नाका आगर से 20 हजार रुपये की राशि रिश्वत लेते रंगे हाथों धरदबोचा गया।
लोकायुक्त पुलिस द्वारा आरोपी रिश्वतखोर सरपंच के विरुद्ध धारा 7 भ्र्ष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई हैं।

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ