November 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमला, आतंकियों ने पुलिसकर्मी की गोली मारकर की हत्या

जम्मू कश्मीर में आतंकियों के हौसले बुलंद हैं। लगातार आतंकी हमले कर रहे हैं। एक बार फिर आज जम्मू कश्मीर में आतंकी हमला हुआ हैं। आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। आतंकी हमले के बाद फिलहाल इलाके को खाली करवाकर सुरक्षाबल वहां सर्च ऑपरेशन चला रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जम्मू कश्मीर के बारामूला में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने हेड कॉन्सटेबल मोहम्मद डार की जान ले ली। मोहम्मद डार को उनके घर के पास गोली मारी गई। डार पीसीआर में तैनात थे। गोलीबारी के बाद उनको इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

फिलहाल सुरक्षा बल आतंकियों की पूरे इलाके में सर्चिंग कर रहे हैं।

Share to...