इंदौर: इंदौर में बदमाशों के हौसले बुलंद है। अपराधियों में पुलिस का ख़ौफ़ नहीं रह गया। आए दिन शहर में वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस भी सक्रियता से अपराधियों के पीछे लगी हैं। इसी क्रम में इंदौर पुलिस की राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने मोबाईल लूट एवं चोरी के आरोपियो को गिरफ्तार किया है। आरोपी राहगीरो से मोबाईल चोरी करते थे, आरोपीयो के कब्जे से कुल 17 अलग-अलग कंपनीयो के मोबाईल फोन भी बरामद किए गए है। जप्त मोबाइलों की कुल कीमत 3 लाख रुपये बताई जा रही हैं।
पुलिस के मुताबिक़ नशे की लत एवं अपने शोक पुरा करने के लिए आरोपी अपराध करते थे। आरोपियों को पुलिस ने चोइथराम मंडी के बाहर से गिरफ्तार किया है।
दरअसल राजेन्द्र नगर थाना पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि तो आरोपी अपने बैग में कई मोबाइल लेकर उन्हें बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की तो आरोपियों ने सभी मोबाइल चोरी के होना बताया। दोनो शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने के बाद थाना राजेन्द्र नगर पुलिस अब आरोपियों से पुछताछ में जुटी है।

More Stories
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल