April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने डीजीसीए के इस बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड

सरकार ने नागर विमान महानिदेशालय (डीजीसीए) में डायरेक्टोरेट ऑफ एयरोस्पोर्ट्स कैप्टन अनिल गिल के खिलाफ बुधवार (22 नवंबर) को बड़ी कार्रवाई की। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अनिल गिल को भ्रष्टाचार के मामले में सस्पेंड कर दिया है।

गिल के खिलाफ कार्रवाई विजिलेंस पैनल की सिफारिश की गई है। वहीं पूरे मामले को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ किसी भी मामले में हमारी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। ऐसे किसी भी मामले में कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

केंद्र सरकार ने ऐसे समय ये कार्रवाई की जब हाल ही में डीजीसीए (DGCA) ने रिश्वत लेने के मामले को सीबीआई (CBI) और ईडी (ED) को ट्रांसफर करने की मांग की थी। डीजीसीए के पास एक ईमेल आया था। इसमें गिल के खिलाफ आरोप लगाए गए थे।

Share to...