April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

तीन कारो में अज्ञात बदमाशों ने लगाई आग, कारे जलकर हुई खाक

जबलपुर: अधिवक्ता की कार में बदमाशों ने लगाई आग, आसपास खड़ी दो अन्य कारे भी जली। कैंट थाना पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई हैं।

जबलपुर के कैंट थाना अंतर्गत वाजपेई कंपाउंड में खड़ी तीन कारों में देर रात अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी। कुछ ही देर में तीनों कारें जल कर पूरी तरह कबाड़ में तब्दील हो गई। इस दौरान फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने के पहले ही कारें पूरी तरह से जल चुकी थी।

आगजनी का यह मामला तीन कुत्तों को जहर देकर मारने की शिकायत से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व क्षेत्र में ही रहने वाले दो बदमाशों ने तीन कुत्तों को जहर देकर मार दिया था। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई थी। जिसकी शिकायत नेत्रा नाथन ने केंट थाने में दर्ज कराई थी। बदमाशों ने नेत्रा नाथन को यह शिकायत वापस लेने के लिए धमकी दी थी और उसकी कारों में तोड़फोड़ भी की थी। लेकिन नेत्रा नाथन के द्वारा शिकायत वापस न लेने पर बदमाशों ने अब आगजनी की इस वारदात को अंजाम दिया है।

हालांकि कैंट थाना पुलिस आगजनी में मामला दर्ज कर इस मामले की जांच में जुट गई है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही जा रही हैं।

Share to...