April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, लाखों रुपये की इतनी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद

इंदौर: इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन प्रहार” के तहत कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ ब्राऊन शुगर की तस्करी करने वाले 02 तस्कर को 44 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 4 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही हैं।

दरअसल इन्दौर क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उज्जैन तरफ से दो युवक मोटर साईकल से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर लेकर इन्दौर आ रहे है। जिस पर इन्दौर क्राईम ब्रांच और थाना बाणगंगा द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताये हुलिये व मोटर साईकल को चैकिंग कर एम.आर.04 रेल्वे क्रासिंग रेशम केन्द्र पास रोका तथा उस पर सवार व्यक्तियो को घेराबंदी कर पकड़ा। जिनसे नाम पता पुछा तो उन्होने अपना नाम समीर खांन और आदर्श उर्फ सोनू होना बताया। आरोपीयो की तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 44 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राऊन सुगर मिली जिसकी कीमत 4 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

दोनो ही आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है की ब्राउन शुगर कहा से लाए और किसे डिलेवरी देने जा रहे थे।

Share to...