April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा व सीएम डॉ मोहन यादव ने उज्जैन मेडिसिटी मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

उज्जैन: उज्जैन को चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने आज उज्जैन में निर्माणाधीन ‘मेडिसिटी मेडिकल कॉलेज’ के भवन का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों नेताओं ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों से आगामी कार्य योजना की विस्तृत जानकारी ली।

केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह मेडिसिटी न केवल उज्जैन बल्कि पूरे मालवा क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का मील का पत्थर साबित होगी। इस अत्याधुनिक परिसर में विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं और शोध केंद्र विकसित किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार सुनिश्चित होगा।

इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ सीएम डॉ मोहन यादव स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहें।

Share to...