April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मामा भांजे ने नकली सोना देकर व्यापारी से की लाखों रुपये की ठगी, पुलिस जुटी जाँच में

इंदौर: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में धोखाधड़ी और ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ठगी का एक ऐसा ही मामला सामने आया जहाँ एक व्यापारी को झांसा देकर मामा भांजे ने 40 लाख रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दे दिया। व्यापारी को सोना दिखाकर अपना शिकार बनाया और रुपये के बदले नकली सोना थमा दिया। पुलिस ने आरोपी मामा भांजे सहित महिला पर मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हैं।

दरअसल मामला लसूडिया थाना क्षेत्र के पैराडाइस कॉलोनी का है। जहाँ रहने वाले व्यापारी जिग्नेश जायसवाल की विनोद प्रजापति नाम के युवक से दोस्ती थी। आरोपी विनोद और उसके मामा रामलाल ने घर में शादी का कहकर 3 किलो सोने के आभूषण बेचने को लेकर 40 लाख रुपए में व्यापारी से सौदा किया था। व्यापारी से रूपये से भरा बैग लेकर नक़ली सोने से भरा झोला देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर आरोपी विनोद, उसके मामा रामलाल और एक अन्य महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं।

Share to...