April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

एशियन गेम्स 11वां दिन: भारत ने तीरंदाजी में गोल्ड सहित इन स्पर्धाओं में जीता ब्रांज मेडल

चीन के हांगझोउ में चल रहे एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी हैं । एशियन गेम्स के 11वें दिन भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल सहित ब्रांज मेडल पर कब्जा जमाया। भारतीय खिलाड़ियों ने तीरंदाजी में गोल्ड मेडल जीता वही रेस वॉक और स्कवॉश में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

एशियन गेम्स में भारत को 16वां गोल्ड मेडल मिला। तीरंदाजी में भारत को गोल्ड मेडल मिला। तीरंदाजी में ज्योति वेन्नम और ओजस ने गोल्ड मेडल जीता।

एशियन गेम्स के 11वें दिन का पहला गोल्ड भारत ने मिक्स्ड टीम कंपाउंड इवेंट में गोल्ड हासिल किया। गोल्ड मेडल मैच में ओजस प्रवीण और ज्योति की भारतीय जोड़ी ने कोरिया की जोड़ी को 159 -158 के स्कोर से हराया। वहीं, चाइनीज ताइपे ने ब्रॉन्ज जीता।

वही स्क्वॉश में अनाहत सिंह और अभय सिंह ने मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता। भारतीय जोड़ी सेमीफाइनल में मलेशियाई जोड़ी से 9-11 से हार गई, और इस तरह टीम को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

वही भारत को 35 KM रेस वॉक मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत को ब्रॉन्ज मेडल मिला। भारतीय टीम में राम बाबू और मंजू रानी ने मिल कर 5 घंटे 51 मिनट और 14 सेकेंड्स में रेस पूरी की। इसमें राम बाबू ने 2 घंटे 42 मिनट
11 सेकेंड्स और मंजू रानी ने 3 घंटे 09 मिनट 3 सेकेंड्स में रेस पूरी की। चीन ने 5 घंटे 16 मिनट और 41 सेकंड में रेस पूरी कर गोल्ड जीता।

Share to...