केंद्र सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम को लेकर एक और बड़ा ऐलान किया है। अब 600 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर। मोदी कैबिनेट ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एक और तोहफा देते हुए रसोई गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को 100 रुपये और बढ़ा दिया है यानी बीते दिनों 200 रुपये अतिरिक्त सब्सिडी के बजाय अब 300 रुपये की सब्सिडी मिलेगा और लाभार्थियों के लिए अब एक एलपीजी गैस सिलेंडर का दाम 600 रुपये होगा।
मोदी सरकार ने केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय कैबिनेट के इस फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि सरकार ने उज्जवला योजना वाले सिलेंडर की सब्सिडी बढ़ाने का फैसला लिया है। सरकार ने सब्सिडी को 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया है।
अब उज्ज्वला योजना में सिलेंडर पर 300 रुपये सब्सिडी मिलेगी।
उज्जवला योजना में 9.58 करोड़ परिवारों को मोदी सरकार ने गैस सिलेंडर दिए हैं। गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर मिलने से धुएं से निजात मिली है, लेकिन सब्सिडी ना मिलने के कारण 1.18 करोड़ परिवारों ने कोई सिलेंडर नहीं खरीदा था।
2023 में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम को मिलाकर 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। उज्जवला योजना में सरकार ने पहले 200 रुपये तक सब्सिडी कर दी थी। अब 100 रुपये और बढ़ाकर 300 रुपये तक कर दी है। मोदी सरकार के इस फैसले को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
उज्जवला योजना में मोदी सरकार अब तक 9 करोड़ 60 लाख परिवारों को गैस सिलेंडर का कनेक्शन दे चुकी है। मोदी सरकार उज्जवला योजना के तरह फ्री LPG कनेक्शन के साथ पहले सिलेंडर की रीफिलिंग भी फ्री में होती है। सरकार इस योजना के तहत गैस चूल्हा भी फ्री में ही देती है।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को 1 मई 2016 में शुरू किया गया था और योजना के तहत लाभार्थियों को पहली बार में गैस सिलेंडर और गैस चूल्हा फ्री में दिया जाता है। इसके लाभार्थियों की तादाद फिलहाल तक 9.60 करोड़ है. वहीं रक्षाबंधन के मौके पर एलपीजी सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी बढ़ाने का ऐलान करने के साथ ही केंद्र सरकार ने इसमें 75 लाख लाभार्थियों को और जोड़ने को मंजूरी दी थी, इस इजाफे के बाद देश में उज्ज्वला लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 10 करोड़ 35 लाख हो जाएगी।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित