September 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

U19 Cricket Star Yashvardhan: 17 साल के इस युवा खिलाड़ी ने बल्ले और गेंद से मचाया धमाल, जानिए कौन हैं यशबर्धन चौहान

अंडर-19 क्रिकेट ने भारत को कई सितारे दिए हैं. युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ से लेकर विराट कोहली और शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल-वैभव सूर्यवंशी तक, कई स्टार खिलाड़ियों ने अंडर-19 से ही अपनी पहचान बनाकर इंटरनेशनल क्रिकेट में भी छाप छोड़ी है. अब एक नया खिलाड़ी अपना नाम कमा रहा है और अभी से दम दिखाने लगा है. नाम है यशबर्धन चौहान. एक युवा ऑलराउंडर जिसने ऑस्ट्रेलिया के छक्के छुड़ा दिए हैं.

भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमों के बीच खेले जा रही यूथ वनडे सीरीज में यशबर्धन चौहान ने अपनी काबिलियत का परिचय दिया है. सीरीज के पहले ही मैच में उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाने के साथ ही सबसे ज्यादा विकेट भी हासिल किए थे. बल्ले और गेंद से ऐसा ही कमाल 17 साल के युवा ऑलराउंडर ने दूसरे वनडे में भी दिखाया और भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी.

यशबर्धन ने लगाया जबरदस्त शतक

सीरीज का दूसरा मुकाबला पूरे 50-50 ओवर का हुआ और इस बार भी पहले बैटिंग भारतीय अंडर-19 टीम ने की. इस बार पूरे 50 ओवर खेलने का मौका था और यशबर्धन ने इसका पूरा फायदा उठाया. दाएं हाथ के बल्लेबाज ने चौथे नंबर पर आकर धमाकेदार बैटिंग की और एक जबरदस्त शतक जमाया. उनकी 100 गेंदों में 122 रन की पारी के दम पर भारत ने 341 रन बनाए. उनके अलावा वीके विनीत ने भी 87 रन का योगदान दिया, जबकि आर्यवीर सहवाग ने तेजी से 47 रन बटोरे.

फिर ऑफ स्पिन से भी दिखाया कमाल

बैटिंग के बाद बारी गेंदबाजी की थी और यहां भी यशबर्धन ने जीत में योगदान दिया. अपनी ऑफ ब्रेक गेंदबाजी की मदद से यशबर्धन ने 8 ओवर में 56 रन देकर 2 विकेट लिए, जिसमें एक शिकार तो मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज ब्लेक क्लार्क का भी किया, जो 44 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा एक और बल्लेबाज चौहान का शिकार बने. उन्होंने दोनों को बोल्ड किया. उनके अलावा चिगुरुपति वेंकटा ने 3 विकेट लिए, जबकि काव्य परेश पटेल को भी 2 विकेट मिले और पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 238 रन पर ढेर हो गई. इस तरह इंडिया अंडर-19 ने 103 रन से मैच जीता.

Share to...