इंदौर: इंदौर शहर में चोरी की वारदातों में काफी इजाफा हुआ है। घरों से मोबाइल सहित नगदी व जेवर पर चोरों ने हाथ साफ किये है। घरों से मोबाईल चोरी करने वाली गैंग के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में इंदौर क्राइम ब्रांच को सफलता हासिल की है। आरोपियों के पास से चोरी के 13 मोबाइल फ़ोन और एक लैपटॉप जब्त किया है
दरसअल, इन्दौर क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति आजाद नगर थाना क्षेत्र में सस्ते दामों पर मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रहा है। मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान से क्राइम ब्रांच और थाना आज़ाद नगर द्वारा संयुक्त कारवाही करते हुए आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। नाम पता पूछने पर आरोपियों ने अपना नाम मनीष यादव और मनीष राजपूत बताया। पूछताछ में पकड़े गए दोनो आरोपी ने स्वीकारा की उन्होंने ही आजाद नगर क्षेत्र की अलग अलग कॉलोनी के घरों से मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया, आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी के 13 मोबाइल और 1 लेपटॉप जब्त किए है।
वही पुलिस ने अब आरोपियों से अन्य चोरी की घटना के बारे में पूछताछ शुरू कर दी हैं। पुलिस को अन्य जगह की चोरियों के बारे में भी खुलासे की उम्मीद हैं।

More Stories
मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी चलने व कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट किया जारी
पुष्पा 2′ को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी ‘धुरंधर 2’, कमाए इतने रुपये
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा, डिजिटल सुविधा का लाभ लेने की नागरिकों से की अपील