इंदौर: इंदौर में एक अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया। जहाँ दोस्त के रुपये का लेनदेन चुकाने के लिए एक युवक ने अपने ही अपहरण की झूठी साजिश रची ओर परिवार को दोस्त से फोन लगवा कर फिरौती के लिए 5 लाख रुपये मांगे। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र का है। जहां पुलिस को जानकारी मिली कि एक आकर्ष नामक युवक का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया है और फिरौती के लिए 5 लाख रुपए की मांग की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी के आधार पर भोपाल से युवक को बरामद किया।
पूछताछ में सामने आया कि अपह्रत युवक आकर्ष का उसके दोस्त आयुष से 3 लाख रुपए का लेनदेन था। जहां दोस्त के रुपये चुकाने के लिए खुद आकर्ष ने फर्जी अपहरण की कहानी बनाकर परिवार से 5 लाख रुपए मांग की थी। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

More Stories
पुष्पा 2′ को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी ‘धुरंधर 2’, कमाए इतने रुपये
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा, डिजिटल सुविधा का लाभ लेने की नागरिकों से की अपील
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की