हीना तिवारी,उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में कई वीआईपी और वीवीआईपी हस्तियों के साथ ही फ़िल्म कलाकारों,सीरियल कलाकारों व क्रिकेटरों का आना लगातार जारी है। बाबा महाकाल के दर्शन कर सभी अपनी मन्नत मानते हैं व बाबा के दर्शन लाभ लेकर धन्य हो जाते हैं। महाकाल महालोक निर्माण के बाद से ही वीआईपी, वीआईपी व फ़िल्म व टीवी सीरियल कलाकारों का आने का दौर कहीं ना कहीं लगातार बढ़ा है। कई कलाकारों ने बाबा के दर्शन लाभ लिए हैं।
इसी क्रम में आज बुधवार को प्रसिद्ध टीवी सीरियल सीआईडी के मुख्य कलाकार एसीपी प्रद्युमन बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे और बाबा के दर्शन लाभ लिए। सोनी टीवी पर वर्षों से चल रहे फेमस सीरियल सीआईडी के मुख्य कलाकार एसीपी प्रद्युम्न ने आज बाबा महाकाल के दर्शन किए। महाराष्ट्रीयन फिल्मी कलाकार शिवाजी साटम(एसीपी प्रद्युम्न) आज महाकाल मंदिर पहुंचे। बाबा महाकाल के गृभगृह में सोला और धोती पहनकर एसीपी प्रद्युमन शिवाजी साटम ने बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। महाकाल मंदिर के पुजारियों द्वारा अभिषेक पूजन करवाया गया। एसीपी प्रद्युमन बाबा महाकाल के दर्शन कर कुछ देर नंदी के सामने बैठकर बाबा को निहारते रहे और ध्यान लगाया।
विदित हो कि फिल्म कलाकार शिवाजी साटम ने कई सीरियल और बड़ी फिल्मों में किरदार निभाया है। लेकिन सबसे ज्यादा पहचान और प्रसिद्धि उन्हें टीवी सीरियल सीआईडी में एसीपी प्रद्युमन के रूप में मिली है।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट