भोपाल: राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए के द्वारा देशभर में कार्रवाई की जा रही है। इसी को लेकर मध्यप्रदेश के दो स्थानों पर एनआईए टीम के द्वारा कार्रवाई जारी है। एनआईए टीम के द्वारा मध्यप्रदेश के भिंड एवं बड़वानी जिले में कार्रवाई की जा रही है।
बड़वानी जिले के मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र सीमा से सटे उमर्ठी गांव में केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए की टीम पहुंची है। यहां पर टोनी उर्फ भोला नामक सिकलिगर के घर टीम जांच कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टीम बुधवार सुबह करीब 4:00 बजे गांव पहुंची थी। टीम के साथ स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद है। टीम टोनी के घर पहुंच कर जांच और पूछताछ कर रही है। फिलहाल कार्यवाही किस संबंध में की जा रही है। इस बात का खुलासा टीम के द्वारा नहीं किया गया है। वहीं पूरे मामले को लेकर बड़वानी पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के अनुसार जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल टीम के द्वारा जांच की जा रही है। बता दें कि ग्राम उमरठी अवैध हथियारों के निर्माण और तस्करी के लिए जाना जाता है। कई बार यहां पर देश के अलग-अलग राज्यों की टीमें अवैध हथियारों के मामले में जांच के लिए पहुंची है।फिलहाल एनआईए की टीम के उमर्ठी गांव पहुंचने से गांव में काफी हलचल हैं और जिले भर में एनआईए की यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई हैं। फिलहाल कार्रवाई जारी है।
वही भिंड जिले में एनआईए की टीम ने खरगोन पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से छापामार कार्यवाही की है। एंडोरी थाना क्षेत्र के चक शेरपुर गांव से जितेंद्र सिंह नामक युवक को पकड़कर एंडोरी थाना में लाकर एनआईए द्वारा पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक जितेंद्र के बैंक खातों की जांच की जा रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बैंक खातों में विदेशी मुद्रा का बड़ा लेनदेन होने की सूचना के कारण एनआईए की टीम पूछताछ करने पहुंची है। एनआईए की टीम द्वारा पता लगाया जा रहा है कि जितेंद्र के बैंक खातों में पैसा कहां से आया और क्यों आया। जितेंद्र के पिता से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उनका भतीजा विदेश में रहकर नौकरी करता है और वह जितेंद्र के खाते में खर्चे के लिए रुपये भेजता रहता है। जितेंद्र के खाते में लेनदेन की जांच एनआईए की टीम द्वारा की जा रही है।
फिलहाल एनआईए की 3 सदस्य टीम जांच में जुटी हुई है। खातों में कितना और कैसा लेनदेन हुआ है इसका खुलासा तो NIA जांच के बाद ही हो सकेगा।
जितेंद्र के परिजन भी थाना परिसर में बने हुए हैं। उनको भी बस इतना ही बताया गया है कि जितेंद्र को पूछताछ के लिए लाया गया है और अभी उससे पूछताछ जारी है।
जितेंद्र सिंह ट्रेक्टर एजेंसी पर कार्य करता है जबकि उसके पिता नरेंन्द्र सिंह प्राइवेट बस चालक के रूप में कार्य करते हैं।
वही एनआईए कार्रवाई को लेकर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का एक बयान सामने आया है ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि भिंड जिले में एक युवक को एनआईए की टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया है उससे पूछताछ की जा रही है। वही बड़वानी जिले के सेंधवा में एक सिकलीगर पर कार्रवाई की जा रही है। एनआईए की कार्रवाई पूरे देश में की जा रही है उसी को लेकर यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल NIA की कार्रवाई जारी है।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त