April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

विदेशी शराब से भरा ट्रक पकड़ाया, बड़ी मात्रा में करोड़ो की शराब हुई जप्त

खुरई: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में पुलिस व प्रशासन द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एसएसटी, एफएसटी दलों व पुलिस के साथ ही आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। जिले की सीमाओं के साथ ही शहर गांव की सीमाओं पर चेकिंग कर वाहनों की आने जाने दिया जा रहा हैं। इसी को लेकर खुरई आबकारी विभाग ने निर्वाचन की एफएसटी टीम के साथ मिलकर बड़ी मात्रा में विदेशी शराब पकड़ी है। शराब की कीमत लगभग 3 करोड़ 85 लाख की बताई जा रही है।

मप्र के खुरई विधानसभा के एमपी-यूपी की बॉर्डर पर स्थित अटा कर्नलगढ़ में आबकारी विभाग की टीम ने निर्वाचन एफएसटी की टीम के साथ मिलकर बड़ी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है।

विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही राज्य स्तरीय बॉर्डर पर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद आबकारी विभाग की टीम एमपी यूपी की बॉर्डर पर स्थित अटा कर्नलगढ़ चैक पोस्ट पर पहुंची तो एक ट्रक में बड़ी मात्रा में विदेशी मदिरा जब्त की गई है।

आबकारी अधिकारी सियाराम चौधरी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली। इसके बाद पूरी टीम मौके पर पहुंची और एक ट्रक को रोका गया। जिसमें 641 पेटियां, 3325 लीटर कीमती करीब 3 करोड़ 85 लाख की विदेशी शराब जब्त की गई है। विदेशी शराब दिल्ली से सिकंदराबाद जा रही थी। विदेशी शराब को खुरई आबकारी कार्यालय में लाया गया है और कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पकड़ी गई शराब विदेशों में बनने वाली महंगी शराब है। जिसमे से कई की एक एक बोतल की कीमत 22 हजार से लेकर 25 हजार या इससे अधिक बताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस द्वारा शराब जप्त कर पकड़ाए गए दोनो व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

Share to...