इंदौर: विभिन्न खाद्य पदार्थों में मिलावट का कार्य लगातार जारी हैं। मिलावटखोर खाद्य पदार्थों में मिलावट कर आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करते हैं। मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही हैं। इसी तारतम्य में इंदौर खाद्य विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में ग्रीन ऑक्साइड कलर मिलाकर बनाई जा रही सौंफ के गोदाम पर छापेमारी कार्रवाई की। जहां बड़ी मात्रा में 3569 किलो सौफ और 73 किलों ग्रीन ऑक्साइड कलर जप्त किया गया है। जहां फर्म का लाइसेंस रद्द कर संचालक के खिलाफ वैधानिक रूप से कार्रवाई की है।
इंदौर जिला प्रशासन विभाग लगातार खानपान में आने वाली वस्तुओं पर मिलावट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान अरिहंत ट्रेडर्स पर मिली जानकारी के बाद छापेमार कार्रवाई की गई। जहां बड़ी मात्रा में सौंफ पर ग्रीन ऑक्साइड कलर पैकिंग कर मार्केट में भेजा जा रहा था। जहां खाद्य टीम ने 3569 किलो सौफ और 73 किलो ग्रीन ऑक्साइड कलर बरामद किया है। वही संचालक के खिलाफ वैधानिक रूप से कार्रवाई करते हुए अरिहंत ट्रेडर्स का लाइसेंस निरस्त कर दिया हैं।

More Stories
इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल