Travel : कोरोना (Corona) का असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है। जिसक चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस वजह से कई राज्यों ने लॉकडाउन भी कर रखा है। अब कोरोना का असर ट्रेनों की आवाजाही पर पड़ने लगा है। यात्रियों की संख्या कम होने से कई ट्रेनें निरस्त करनी पड़ रही है। अरग आप भी कहीं सफर कर रहे हैं तो पहले एक बार आप अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें।
दक्षिण रेलवे और सेंट्रल रेलवे ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है। सेंट्रल रेलवे ने कई ट्रेनों को 27 अप्रैल से लेकर 11 मई तक के लिए कैंसिल कर दिया है। वहीं, दक्षिण रेलवे ने 29 अप्रैल यानी आज से अगले आदेश तक कुछ ट्रेनों को कैंसिल किया है।
- 02109-02110 मुंबई-मनमाड-मुंबई स्पेशल ट्रेन 27 अप्रैल से 10 मई 2021 तक कैंसिल
- 02015-02016 मुंबई-पुणे-मुंबई स्पेशल ट्रेन 27 अप्रैल से 10 मई 2021 तक कैंसिल रहेगी।
- 02113 पुणे-नागपुर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 28 अप्रैल से 10 मई तक कैंसिल की गई है।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट