April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कोरोना से जंग के लिए गांव तैयार, कुछ ऐसे किया है लॉकडाउन

Corona Virus : कोरोना के चलते पूरे उज्जैन (Ujjain) जिले में कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) लगाया गया है, जो कि आने वाले 07 मई तक बढ़ाया गया है। ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा गांव के लोगों को समझाईश दी गई है कि बाहर से आने वाले किसी भी वाहन एवं व्यक्ति का गाव में प्रवेश निषेध कर दिया जावे।

महिदपुर के ग्राम सेकाखेड़ी, लालाखेड़ी, बालोदा फण्टा, शेरपुर एवं नारायणा में बाहरी व्यक्ति का आगमन पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है। माकड़ोन के ग्राम कड़ोदिया पंचोला, लसूडिया अमरी, झूमकी, करेड़ी, नांदेड़, पाठ, पारसी, गुनाखेड़ी, सालाखेड़ी, सामानेरा आदि। भाटपचलाना के ग्राम अंतलवासा, कमठाना, राजपुर, रायती, बरामदखेड़ी, बड़ा चिरोला, पिपलोदा पंथ, सलवा, खरसोद कला आदि एवं थाना नागदा के ग्राम रत्नाखेड़ी, रोहलकला आदि।

वहीं थाना राघवी के ग्राम खेड़ा कासोन, जोड़मा वीरभान, बोरखेड़ा, पलवा, घोंसला आदि गांवों के युवाओं द्वारा स्वयं लगातार ड्यूटी कर बाहर के किसी भी व्यक्ति को गांव के अन्दर नहीं आने दिया जा रहा है, ताकि बाहरी संदिग्ध / संक्रमित व्यक्ति के कारण गांव में संक्रमण फैलन की सम्भावना न हो।

साथ ही इन गांवों के अन्दर के व्यक्तियों को भी गांव के बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है, जिससे कहीं बाहर से गाँव में संक्रमण ना आ सके। गांव वालों के इस कदम की प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सराहना की जा रही है एवं जिले के अन्य ग्रामवासियों से भी स्वयं ही इस तरह की व्यवस्था करने की अपेक्षा की गई है। इस कार्य में गांव के युवा व्यक्तियों, कोटवारों की गाँव वालों द्वारा ड्यूटी लगायी गई है। गांव के युवाओं द्वारा लगातार 24 घण्टे ड्यूटी कर बाहरी लोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Share to...