सिवनी: पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी के अरी बफर रेंज के कैम्प क्रमांक 188 में गश्त के दौरान कर्मचारियों को एक बाघ शावक मृत मिला। बाघ शावक के शरीर के सभी अंग सुरक्षित हैं। मृत शावक की उम्र लगभग 4 माह है।
फील्ड डायरेक्टर पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी देवा प्रसाद जे. ने बताया कि सबूतों का पता लगाने के लिये कर्मचारियों और डॉग स्क्वायड द्वारा इलाके की सघन तलाशी ली जा रही है।
फील्ड डारेक्टर देवा प्रसाद जे. ने बताया कि बाघ शावक का पोस्ट-मार्टम एनटीसीए प्रोटोकाल के अनुसार किया जायेगा। मृत शावक के अंग नमूने हिस्टोपैथोलॉजिकल और फोरेंसिक परीक्षण के लिये भेजे जा रहे है। पीएम की रिपोर्ट आने के बाद वस्तु स्थिति की सही जानकारी प्राप्त होगी। प्रकरण की गहन विवेचना की जा रही है।

More Stories
देवास नेवरी फाटा के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, नकदी भी जलकर राख
पीएम मोदी ने मन की बात में जनगणना में जन भागीदारी सहित अन्य मुद्दों पर की बात
बागेश्वर धाम जा रही यात्री बस में ग्वालियर में झांसी रोड थाने के सामने लगी भीषण आग, पुलिस की तत्परता से बचीं कई जिंदगियां