April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा तीन दिवसीय मीडिया स्पेशल हैप्पीनेस प्रोग्राम आज से

इंदौर: श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा तीन दिवसीय मीडिया स्पेशल हैप्पीनेस प्रोग्राम आज 23 से 25 फरवरी शाम 4 से 7 बजे तक अभिनव कला समाज सभागार, इंदौर में आयोजित किया गया है।

आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ अंतराष्ट्रीय प्रशिक्षक मनोज राव जीवन जीने की कला के साथ श्वास की अद्भुत तकनीक सुदर्शन क्रिया सिखाएंगे।

स्टेट प्रेस क्लब मप्र अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल व मीडिया कोऑर्डिनेटर अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि इस आयोजन में शहर के मीडियाकर्मी निःशुल्क भाग ले सकते है।

Share to...