मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी का देर रात निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली जहां उन्हें हार्ट अटैक आने के बाद भर्ती कराया गया था। 21 फरवरी को 86 साल के मनोहर जोशी की तबियत ज्यादा बिगड़ने लगी तो परिजन उन्हें लेकर तुरंत हिंदुजा अस्पताल में पहुंचे।आईसीयू में डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए थी। शुक्रवार तड़के 3.02 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
मनोहर जोशी का शव दोपहर 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रूपारेल कॉलेज, माटुंगा पश्चिम में उनके वर्तमान निवास पर अंतिम दर्शन करने रखा जाएगा। दोपहर 2 बजे उनकी शवयात्रा यात्रा शुरू होगी। राजकीय सम्मान के साथ दादर श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी का जन्म महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के नंदवी गांव में हुआ था। जोशी 2 दिसंबर, 1937 को मराठी ब्राह्मण परिवार में जन्मे थे। उनके पिता का नाम गजानन कृष्ण जोशी और मां का नाम सरस्वती गजानन था।
मनोहर जोशी शिवसेना के दिग्गज नेताओं में से एक थे। बता दें कि जोशी साल 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे और वह अविभाजित शिवसेना की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता थे। इसके अलावा मनोहर जोशी सांसद भी रह चुके हैं और 2002 से 2004 तक तत्कालीन वाजपेयी सरकार में लोकसभा अध्यक्ष भी रहे थे। मनोहर जोशी मार्च 1995 में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे।
वही पूर्व सीएम व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी के निधन से शिवसेना सहित महाराष्ट्र में शोक की लहर हैं। शिवसेना उद्धव ठाकरे ग्रुप सहित बीजेपी, शिवसेना, कांग्रेस सहित कई जनप्रतिनिधियों ने शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की हैं।

More Stories
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त