April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कई टीवी सीरियल्स सहित शाहरुख के साथ काम कर चुके इस फेमस एक्टर का हुआ निधन, शोक में डूबे साथी कलाकार

एक के बाद एक बुरी खबर से टीवी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्रीज के लोग शोक में हैं। अचानक साथी कलाकारो की मौत की खबर सुनकर सभी सकते में ओर गम में है। टीवी इंडस्ट्री से एक और शॉकिंग खबर ने सभी को सकते में ला दिया। बुधवार सुबह ही एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की मौत की खबर ने सबको हैरान कर दिया था। अब एक और दिग्गज एक्टर दुनिया से अलविदा कह गए हैं। फेमस एक्टर नितेश पांडे का निधन हो गया। 51 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हो गई। मुंबई के पास इगतपुरी में उन्होंने अंतिम सांस ली।

नितेश पांडे की मौत ने टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स नम आंखों से एक्टर को अंतिम विदाई दे रहे हैं। उनके लिए इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि एक हंसता मुस्कुराता चेहरा आज उनके बीच नहीं है। पिछले 25 सालों से वो इंडियन टेलीविजन का पॉपुलर फेस थे।

1990 में थियेटर से नितेश ने अपना करियर शुरू किया था। कई हिंदी फिल्मों और टीवी शो में उन्होंने काम किया। फिल्म ओम शांति ओम में उन्होंने शाहरुख खान के असिस्टेंट का रोल निभाया था। वे फिल्म बधाई दो, रंगून, हंटर, दबंग 2, बाजी, मेरे यार की शादी है, मदारी जैसी फिल्मों में दिखे। टीवी शोज की बात करें तो उन्होंने साया, अस्तित्व…एक प्रेम कहानी, हम लड़कियां, इंडियावाली मां, हीरो- गायब मोड ऑन में अपने उम्दा काम से सभी का दिल जीता था।

नितेश अपनी दमदार आवाज के लिए भी फेमस थ उनका खुद का एक प्रोडक्शन हाउस था जिसका नाम Dream castle productions था। वहां वे रेडियो शोज बनाते थे।

पॉपुलर शो अनुपमा में उन्होंने धीरज कपूर का रोल प्ले किया था। शो में उन्होंने अनुज का दोस्त बनकर एंट्री ली थी। सीरियल में अभी भी उनका ट्रैक चल रहा था
लेकिन देखिए, किसे पता था ये उनका आखिरी शो कहलाएगा. अनुपमा शो की टीम नितेश पांडे के निधन की न्यूज सुनने के बाद सदमे में हैं।

कलाकार के निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर हैं। सभी साथी कलाकारो ने उनके निधन पर शो व्यक्त किया साथ ही उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि भेंट की है।

Share to...