बुरहानपुर: मप्र में रिश्वतखोरों द्वारा बेख़ौफ़ होकर रिश्वत लेने का कार्य जारी हैं। लगातार कार्रवाइयां होने के बाउजूद रिश्वतखोर रिश्वत लेने से बजेज नही आ रहे हैं। रिश्वतखोरी बढ़ती ही जा रही हैं।
इसी क्रम में आज बुरहानपुर जिले में इंदौर लोकायुक्त टीम द्वारा दो बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया और दो रिश्वतखोरों को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा गया हैं। दोनों ही आरोपियों को सर्किट हाउस लाकर कार्यवाही की गई।
पहली कार्रवाई में लोकायुक्त इंदौर टीम ने बुरहानपुर आदिम जाति, जनजातीय एवम कल्याण विभाग में सहायक लिपिक के पद पर कार्यरत जयंत चौधरी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। चौधरी ने संतोष अर्जुन पदमें से 2 लाख रुपये की छात्रवृत्ति स्वीकृत करने के एवज में रिश्वत मांगी थी। 15000 रुपये में रिश्वत लेने का सौदा तय हुआ। जिसमें पहली किश्त के रूप में आज ₹5000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा और सर्किट हाउस ले जाकर कार्रवाई की गई।
वही दूसरी कार्यवाही में शिकायत कर्ता जिया उल हक ने आधार सेंटर शुरू कराने के लिए रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की। लोकायुक्त अधिकारी ने बताया कि सीएससी अधिकारी ने आधार कार्ड सेंटर शुरू करने के लिए 60 हजार रूपये प्रति सेंटर और 10 हजार रुपये प्रति माह डिमांड की गई थी। यह CSC ( कॉमन सर्विसेस सेंटर ) अधिकारी अंकित वर्मा अपने सहायक अशफाक के माध्यम से यह राशि लेते थे और आज 30 हजार रुपयों की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
यह राशि असफाक को दी गई और जब अशफाक देने गया तो अंकित वर्मा ने राशि ले ली और लेते ही रंगे हाथों दबोचा। लोकायुक्त पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।

More Stories
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत