देवास: देवास में इंदौर-भोपाल बायपास पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 4 लोगो की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार डंपर ने डिवाइडर तोड़ते हुए लोडिंग ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई वही 2 लोग गंभीर घायल हैं।
मरने वालों में ऑटो में सवार मां और दो बेटे भी शामिल हैं। डंपर सवार एक व्यक्ति धर्मेंद्र निवासी शंकरगढ़,देवास की भी मौत हुई है। सागर निवासी रानी, उनके दो बच्चे ऋतिक (2) और अंशू (3) ऑटो में सवार थे। रानी का पति सूरज और रायसेन निवासी ऑटो ड्राइवर बबलू गंभीर घायल है।
हादसा बुधवार सुबह करीब 4 बजे का बताया जा रहा है।
रायसेन निवासी लोडिंग ऑटो के ड्राइवर बबलू ने पुलिस को बताया कि भोपाल से इंदौर जा रहे थे। ऑटो में दोनों पति-पत्नी, उनके दो बच्चे सवार थे। परिवार को भोपाल के शिव नगर से ऑटो में बैठाया था। हम रात 10 बजे निकले थे। डंपर डिवाइडर तोड़ कर सामने से आ गया और टक्कर मार दी।
हादसे में महिला का पति/बच्चों का पिता 35 वर्षीय सूरज अहिरवार निवासी अम्बेडकर वार्ड जिला सागर और ऑटो चालक बबलू का इलाज देवास के जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मृतकों और घायलो को शासकीय अस्पताल भेजा गया। टक्कर के बाद डंपर भी पलट गया था जिसे रोड़ से हटाकर साइड करवाया गया और यातायात सुचारू करवाया गया।
टक्कर मारने के बाद डंपर चालक मोके से फरार हो गया है। पुलिस मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश कर रही हैं।

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन