सागर: मप्र के सागर में एक रेलवे फाटक के पास कचरे के ढेर में नवजात शिशु का शव मिला है। जीआरपी ने अज्ञात माता-पिता पर मामला दर्ज किया हैं।
जीआरपी थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर रेलवे फाटक के पास कचरे के ढेर में एक नवजात शिशु के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही देखने वालों की बड़ी संख्या में भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर जीआरपी थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ पहुँचे और मृतक नवजात शिशु को सिविल अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी, की सागर रेलवे फाटक के पास कचरे के ढेर में 1 दिन का नवजात शिशु मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर तत्काल जीआरपी पुलिस पहुँची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मृतक नवजात शिशु को सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां पर नवजात का पोस्टमार्टम कराया गया है।
थाना प्रभारी का कहना है कि नवजात शिशु का शव एक दिन का है और अज्ञात माता-पिता पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। नवजात शिशु के माता-पिता की तलाश की जा रही है कि आखिर नवजात का शव कचरे के ढ़ेर कैसे पहुंचा।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित