April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

दिल्ली एनसीआर में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, 5.6 रही तीव्रता, कोई जनहानि नही

दिल्ली: देश में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। एक बार फिर धरती कांपने से लोगो मे दहशत में हैं। आज दिल्ली NCR में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। इससे कुछ दिन पहले भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई। जानकारी के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र भी नेपाल ही था।

दिल्ली के अलावा उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। आज शाम करीब 4 बजकर 18 मिनट पर भूकंप आया है।
भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल गए। लगातार दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में आ रहे भूकंप से लोगो मे दहशत हैं। हालांकि भूकंप से कोई जनहानि या किसी तरह के नुकसान की कोई जानकारी सामने नही आई हैं।

Share to...